वीरों की याद में IIITM में किया पौधारोपण

ग्वालियर -अटल बिहारी वाजपेयी – भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान में शुक्रवार, 13 अक्टूबर को “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एसएन सिंह ने देश के लिए जीवन का बलिदान करने वाले वीरों की याद में पौधारोपण करके किया। संस्थान के विद्यार्थी, फैकल्टी, स्टाफ एवं स्टूडेंट ज्ञान मूवमेंट (सामाजिक वंचित बच्चों के लिए संस्थान के विद्यार्थियों के नेतृत्व में एक शैक्षणिक पहल) के बच्चों ने शहीदों की याद में परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। इसके उपरांत प्रशासनिक भवन के सामने हाथों में मिट्टी लेकर सभी ने देश के निर्माण के लिए पंच प्रण प्रतिज्ञा ली तथा संस्थान के मुख्य द्वार तक अमृत कलश यात्रा निकाली। अंत में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सिंह ने ब्लॉक प्रतिनिधि पूजा राणा को अमृत कलश सौंपा। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ अनुराज सिंह के नेतृत्व में हुआ । उक्त जानकारी संस्थान की मीडिया प्रभारी दीपा सिंह सिसोदिया के द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *