सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही करते हुए शहर से हटाए बैनर एवं पोस्टर

ग्वालियर – चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद निगमायुक्त हर्ष सिंह के निर्देश पर मदाखलत अमले द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, दीवारों पर लिखाई आदि हटाने की सम्पत्ति विरुपण नियम के तहत कार्यवाही की गई।
निगम के मदाखलत अमले द्वारा चुनाव आचार संहिता जारी होने के दूसरे दिन विभिन्न स्थानों पर सम्प्त्ति विरुपण की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य मार्गों की साईड दीवारों पर नियम विरुद्व लगे पोटस्र, बैनर एवं होर्डिंग को हटाने एवं दीवारों पर लिखे सिलोगन को हटाने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।
जिसमें शहर के विभिन्न स्थानों से विज्ञापन पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स हटाने की कार्यवाही को प्रांरभ किया गया और महाराज बाडे, बहोडापुर, मुरार, बारादरी, गोले कामंदिर, दीनदयाल नगर, हजीरा, किलागेट, पडाव क्षेत्र, फूलबाग क्षेत्र सहित विभिन्न चौराहों, सडकों एवं दीवारों से हटाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *