‘मिशन मध्यप्रदेश’ पर राहुल गांधी, बोले MP में होगी जाति जनगणना

भोपाल. कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। राहुल गांधी विंध्य क्षेत्र के ब्यौहारी में जन आक्रोश यात्रा समापन करने आए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से जातिगत जनगणना के बारे में बयान देने की बात कही। राहुल ने चैलेंज करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार जातिगत जनगणना कभी नहीं करवा सकती है क्योंकि भाजपा सरकार का रिमोट किसी दूसरे व्यक्ति के पास है।
मतदान से पहले कांग्रेस ने विंध्य क्षेत्र को चुना
कांग्रेस को चुनावी शंखनाद कर दिया। आचार संहिता लगने के बाद ब्यौहारी विधानसभा में कांग्रेस बडी सभा थी। राहुल गांधी 11.30 बजे ब्यौहारी पहुंचे और 12 बजे जन आक्रोश रैली में शामिल हुए। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस ने विंध्य क्षेत्र को चुना था। कांग्रेस ने ओबीसी, आदिवासी सहित कई वर्गों को साधने की कोशिश की। वहीं मध्य प्रदेश की राज्य सरकार पर भी जमकर हमला बोला।
सच्चे वादे करेंगे जो पूरे कर सके
राहुल ने कहा कि हम जो भी वादे करेंगे पूरे करके दिखाएंगे। राहुल ने कहा कि जहां हमारी सरकारें है वहां हमने कर दिया। राहुल ने कहा कि 1500 रुपए हर माह आपके बैंक अकाउंट में। मोदी जी ने 1 हजार रुपए का सिलेंडर बनाया है। सरकार आते ही 500 रुपए का सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। 100 यूनिट बिजली मुफ्त में और हमारे आदिवासी भाइयों और बहनों के लिए तेंदूपत्ता 4 हजार रुपए का। तेंदुपत्ता की मजदूरी का पैसा हम 3 हजार से 4 हजार रुपए तक बढा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *