मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ईडी का छापा

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर छापा मारा। मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह कार्रवाई की गई है। इसी मामले में अमानतुल्लाह खान जमानत पर है। ईडी ने दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा दायर दो एफआईआर के आधार पर मंगलवार सुबह यह कार्रवाई की। ये मामले दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में अनियमिततओं सं संबंधित है। अमानतुल्लाह दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष है।
यह सर्चिंग धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही है। अमानतुल्लाह दिल्ली विधानसभा में ओखला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है। 49 वर्षीय अमानतुल्लाह को पिछले साल इसी मामले में दिल्ली एसीबी ने गिरफ्तार किया था और बाद में सितंबर 2022 में उन्हें जमानत दे दी गई थी। इस मामले में अमानतुल्लाह के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। आरोप लगाया गया था कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सभी नियमों को दरकिनार करते हुए अवैध रूप् से 32 लोगों की भर्ती की। शिकायत में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और पक्षपात के भी आरोप लगाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *