प्रद्युम्न सिंह और भारत सिंह के सामने भितरघात से निपटना बडी चुनौती
ग्वालियर. मप्र विधानसभा के लिय चुनाव आचार संहिता लागू होते ही चौथी सूची आ गई है। इस सूची में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से प्रद्युम्न सिंह तोमर और ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से उद्यानिकी राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह को चुनाव मैदान में उतारकर विश्वास जताया है। प्रद्युम्न का यह चौथा और भारत सिंह कुशवाह का तीसरा चुनाव है। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में दोनों उम्मीदवारों के सामने चुनौतियां कम नहीं है। प्रद्युम्न सिंह तोमर को भाजपा के मूल दावेदारों से भितरघात की आशंका है तो भारत सिंह को सिंधिया के साथ भाजपा में आयेा नेता टांग खीचने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। प्रद्युम्न और भारत सिंह के टिकिट पहले से तय माने जा रहे थे। इसलिये लंबे समय से वे भी भितरघात से निपटने की रणनीति बनाने में लगे हुए थे। जिले की 6 विधानसभा सीटों में से तीन में सिंधिया की पसंद को संगठन ने महत्व दिया है।
भाजपा के मूल दावेदारों से भितरघात की आशंका
ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से प्रद्युम्न सिंह तोमर के कांग्रेस छोडकर भाजपा में शामिल होने से पहले पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया परंपरागत रूप से दावेदारी मानी जाती थी यह सीट प्रद्युम्न के नाम पर हो जाने के बाद पवैया नये क्षेत्र की तलाश में घूम रहे है। भाजपा का मूल कार्यकर्ता पर प्रद्युम्न को पुरी तरह से भरोसा नहीं है। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में भितरघात की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
