ED ने आप के सांसद के निवास पर मारा छापा
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के सांसद के निवास पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने छापेमारी की है। समाचार एजेंसी के अनुसार बुधवार की सुबह ईडी की टीम संजय सिंह के आवास पर सर्च करने के लिये पहुंची है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि ईडी की यह छापेमारी किस मामले में हुई है।

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी के तमाम नेता जांच एजेंसियों के रडार पर आ चुके हैं । ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पिछले साल मई में आप सरकार में मंत्री रहे सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार किया था । हालांकि, अभी वे बीमारी के चलते सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत पर हैं । इसके अलावा ईडी ने दिल्ली शराब नीति में घोटाले के आरोप में सीबीआई ने इसी साल फरवरी में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था । सिसोदिया अभी जेल में बंद हैं. हालांकि, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने नेताओं को कट्टर ईमानदार बताते रहे है।
