तीन मंजिला गिरे इमारत के मलबा में 4-5 लोगों के दबे होने संभावना
सतना. मध्यप्रदेश के सतना जिले में मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल शहर के बिहारी चौक में एक 3 मंजिला इमारत गिर गयी। यह हादसा लगभग रात 11 बजे हुआ है। मलबे में 4-5 लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। खबर मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। जेसीबी से मलबा हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
