ग्वालियर ग्लोरी स्कूल में छात्रों के बीच हुई मारपीट एक छात्र जख्मी, सिर पर आये 3 टांके, 6 निलंबित

ग्वालियर. ग्लोरी स्कूल में 10वीं के छात्र पर जूनियर छात्रों ने हमला कर दिया और लात घूसों से जमकर पीटा और हाथ में पहने हुए कड़े से सिर पर हमला किया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र के सिर पर 3 टांके आये है। घटनास्कूल में लंच के बीच बाथरूम के पास हुई है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचा और उसका उपचार करवाया और साथ ही परिजन और पुलिस को खबर की है।
घायल छात्र ने बताया है कि 9वीं में अध्ययनरत छात्रों उसे घेरकर इसलिये पीटा कि 2 दिन पूर्व उसने उनकी शिकायत प्रिसींपल से की थी। घटना की लिखित शिकायत छात्र के परिजन ने कंपू थाने में की है। स्कूल प्रबंधन ने मारपीट करने वाले सभी 6 छात्रों को निलंबित कर दिया है। यहां छात्र के सिर पर 3 टांके आये की बात बतायी गयी है।
माधौगंज कबूतर की हाट स्थित गजानन अपार्टमेंट निवासी 15 वर्षीय राज (बदला हुआ नाम) 10वीं का छात्र है। छात्र के पिता एडवोकेट हैं और 10 दिन पहले उनको ब्रेन अटैक आया था। जिसके बाद से वह ICU में भर्ती थे। हालात में मामूली सुधार होने पर परिजन उनको घर ले आए थे। कई दिनों से छात्र स्कूल नहीं जा रहा था। दो दिन से ही उसने स्कूल जाना शुरू किया था। दो दिन पहले उसे उसके जूनियर 9वीं के छात्रों ने परेशान किया। जिसकी शिकायत उसने स्कूल प्रिंसीपल से की थी। इससे आरोपी छात्र और नाराज हो गए। छात्रों ने मंगलवार को स्कूल में लंच के दौरान बाथरूम के पास राज को घेर लिया और उससे झगड़ा शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो हाथ में पहले कड़े से एक छात्र ने उसके सिर पर कई वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गया।

स्कूल प्रबंधन ने किया 6 छात्रों को निलंबित
स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में इस तरह झगड़ा कर छात्र को घायल करने पर सभी 6 छात्रों को निलंबित  करने की बात कही है। साथ ही सभी के परिजन को पूरे मामले से अवगत कराते हुए हिदायत दी है। जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
कई दिन से कर रहे थे परेशान घायल छात्र ने बताया कि हमलावर छात्र कई दिन से उसको और उसके दोस्तों को परेशान कर रहे थे। हमलावर छात्र जूनियर जरूर हैं, लेकिन वह सीनियर छात्रों को भी परेशान करने में पीछे नहीं हटते हैं। कई बार उसे घेरकर परेशान किया गया है। उसके दोस्तों को भी परेशान करते हैं।
स्कूल प्रबंधन का कहना
इस मामले में स्कूल की प्रिंसीपल राजेश्वरी सावंत का कहना है कि स्टूडेंट से मारपीट करने वाले सभी छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। दो दिन पहले घायल छात्र ने भी इन बच्चों से मारपीट की थी। बच्चों के आपसी झगड़े का मामला है। हमने सख्त एक्शन लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *