कमलनाथ छिंदवाड़ा से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, दिग्विजय, विवेक तन्खा को छोड़कर मैदान में उतरेंगे सभी दिग्गज

भोपाल. कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, डॉ. गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल समेत सभी प्रमुख नेता चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा को पार्टी मैदान में नहीं उतारेगी
कांग्रेस का अच्छा रिकार्ड
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पार्टी के अन्य बडे पदाधिकारी पहले ही साफ कर चुके हैं कि टिकट देने में किसी तरह का कोटा नहीं चलेगा। पार्टी सिर्फ जिताऊ उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगी। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टिकट देने में ‘बूथ जोड़ो-यूथ जोड़ो’ अभियान में उनकी भागीदारी को भी आधार बनाया जाएगा। इसके पहले भी कांग्रेस में टिकट देने का आधार उम्मीदवार की जिताऊ स्थिति रही है। यहां तक कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के प्रदेश अध्यक्ष रहे विपिन वानखेड़े को भी कांग्रेस ने पिछले विधानसभा उप चुनाव में मैदान में उतारा और वह जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *