रिटायर्ड कर्मचारियों को वेतनवृद्धि का लाभ दें- हाईकोर्ट

जबलपुर. हाईकोर्ट ने पॉवर जनरेटिंग कंपनी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ देने के निर्देश दिए। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रवि मलिमठ व जस्टिस विशाल मिश्रा की खंडपीठ के समक्ष हुई। जबलपुर निवासी पॉवर जनरेटिंग कंपनी से सेवानिवृत्त लखन सिंह राजपूत व अन्य की ओर से अधिवक्ता देवेंद्र सिंह राजपूत व जयंत पटेल ने पक्ष रखा।

उन्होंने दलील दी कि छठवें वेतन पुनर्निरीक्षण के नियमानुासर 1 जुलाई को सेवा में रहने पर वार्षिक वेतनवृद्धि देया होती है लेकिन याचिकाकर्ताओं ने 30 जून को ही सेवा पूरी कर ली थी। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने 17 अगस्त 2023 को फैसला देते हुए कहा कि 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभी दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *