दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने गांधी जयंती पर उपवास में बैठकर खून से लिखा मांगों का ज्ञापन

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के नेतृत्व में प्रदेश की डेढ़ लाख अनियमित विनियमित स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अंशकालीन कर्मचारी पंचायत चौकीदार पार्ट टाइम सुरक्षा आदि कर्मचारीयों ने पूरे प्रदेश में गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास पर बैठकर अपनी 12 सूत्रीय मांगों को खून से लिखा तथा खून से लिखा ज्ञापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अर्पित किया तथा महात्मा गांधी से मांग करी कि महात्मा गांधी सरकार को सद्बुद्धि दे और सरकार अनियमित वर्ग के कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को शीघ्र मंजूर करें।
भोपाल राजधानी में यह कार्यक्रम मिंटो हॉल पुरानी विधानसभा परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रातः 11 बजे से किया गया कार्यक्रम में अशोक पांडे, श्याम बिहारी सिंह, शिवप्रसाद सांगुले, सत्येंद्र पांडे, प्रेम नारायण परिहार, भूपेंद्र पांडे, चांद सिंह, गणेश शुक्ला, श्याम लाल विश्वकर्मा, दिनेश पटेल, कमलेश गोरे, राजबहादुर पाल, दिनेश मालवीय रामगोपाल मेहरा, देवराज विश्वकर्मा आदि कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया है कि प्रदेश के प्रदेश की डेढ़ लाख अनियमित संवर्ग के कर्मचारी एवं स्थाई कर्मी निरंतर 6 माह से चरण बद्धआंदोलन कर रहे हैं 27 सितंबर को काम बंद हड़ताल कर चुके हैं लेकिन अनियमित विनियमित कर्मचारीयों की मांगों को मुख्यमंत्री बार-बार ध्यान आकर्षण करने के बावजूद भी संज्ञान में नहीं ले रहे हैं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का लाभ स्थाई कर्मियों को सरकार नहीं दे रही है दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के पक्ष में दिए गए उच्च न्यायालय के आदेश वल्लभ भवन में रद्दी की टोकरी में डाल दिए गए हैं चिकित्साको एवं पीएचई के स्थाई कर्मियों को सातवां वेतनमान का लाभ सरकार ने 2016 से एरियार सहित दे दिया है वही अनियमित विनियमित स्थाई कर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को सातवें वेतनमान का लाभ सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आठ साल बाद भी नहीं दिया गया है सरकार दोहरे मापदंड अपना रही है अंशकालिक कर्मचारी वन सुरक्षा श्रमिक पंचायत चौकीदार कलेक्टर दर का वेतन नहीं दिया जा रहा है पार्ट टाइम सुरक्षा को पूर्णकालिक कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है जबकि इन संवर्ग के कर्मचारियों की नौकरी 20-20 साल की हो गई है आधे कर्मचारी तो सेवानिवृत्ति की कगार पर आ चुके हैं अनियमित कर्मचारियों सामाजिक सुरक्षा का लाभ, बीमा सुविधा का लाभ, पेंशन सुविधा का लाभ, चिकित्सा सुविधा के लाभ वंचित है जिसकी गुहार मुख्यमंत्री से खून से ज्ञापन लिखकर लगा रहे है सरकार ने जनप्रतिनिधियों के वेतन तो 10-10 हजार रुपए बढ़ा दिए हैं लेकिन अनियमित विनियमित्त अंशकालिक एवं श्रमिक वर्ग को सरकार ने कुछ भी नहीं दिया जिस कारण अनियमित विनियमित्त कर्मचारी खून से ज्ञापन लिखकर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया हैं शायद सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अनियमित कर्मचारी विनियमित कर्मचारी की मांग देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को खून से लिखा ज्ञापन अर्पित करने बाद मांगों को संज्ञान में ले ले और मांगों की मंजूरी की घोषणा चुनावी आचार संहिता से पहले करके आदेश जारी करवा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *