मुंबई में न्यूजक्लिक वेबसाइट से जुड़ी 30 लोकेशन पर छापे, UAPA और चीनी फंडिंग का केस

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को वेबसाइट न्यूजक्लिक के 30 से ज्यादा लोकेशन पर रेड की है। पुलिस कुछ पत्रकारों को अपने साथ ले गई है। इनमें अभिसार शर्मा, उर्मिलेश और परंजॉय गुहा ठाकुरता शामिल हैं। इस बीच मुंबई में एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के घर भी मुंबई पुलिस की एक टीम पहुंची है। हालांकि, वहां जारी कार्रवाई के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई UAPA के तहत की है। 5 अगस्त को न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट जारी कर बताया था कि न्यूजक्लिक को एक अमेरिकी अरबपति नोवेल रॉय सिंघम ने फाइनेंस किया था। वे चीनी प्रोपेगैंडा को बढ़ावा देने के लिए भारत समेत दुनियाभर में संस्थाओं को फंडिंग करते हैं।

न्यूजक्लिक की अलग-अलग लोकेशन से जब्त किए गए डॉक्युमेंट्स दिल्ली पुलिस के स्पेशन सेल लाए गए। - Dainik Bhaskarन्यूजक्लिक की अलग-अलग लोकेशन से जब्त किए गए डॉक्युमेंट्स दिल्ली पुलिस के स्पेशन सेल लाए गए।

इस रिपोर्ट के आधार पर 17 अगस्त को न्यूजक्लिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उर्मिलेश, अभिसार सहित कई पत्रकारों को लम्बे समय तक जेल में रखा जा सकता है। इनके खिलाफ IPC की धारा 153 (ए) (धर्म, जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के साथ-साथ यूएपीए की कई धाराएं (13, 16, 17, 18 और 22) भी लगाई गईं। धारा 16- आंतकी मामलों से जुड़ी, धारा 17- आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग जुटाना, धारा 18- षड्यंत्र की सजा, धारा 22 सी- कंपनियों द्वारा किए गए अपराध की सजा है।

न्यूजक्लिक के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ऑफिस आया गया।न्यूजक्लिक के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ऑफिस आया गया।

तीस्ता के घर मुंबई पुलिस पहुंची, कार्रवाई की डिटेल नहीं
सोशल एक्टिविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के मुंबई स्थित घर पर भी पुलिस पहुंची है। तीस्ता न्यूजक्लिक वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिखती रही हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस केस से तीस्ता के कनेक्शन के बारे में कुछ नहीं कहा है। तीस्ता को गुजरात दंगों से जुड़े एक केस में सुप्रीम कोर्ट ने 19 जुलाई को जमानत दी थी। उन्हें पिछले साल 25 जून को गिरफ्तार किया गया था।

परंजॉय गुहा ठाकुरता और उर्मिलेश को पुलिस उनके घर से पूछताछ के लिए ले गई।परंजॉय गुहा ठाकुरता और उर्मिलेश को पुलिस उनके घर से पूछताछ के लिए ले गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *