ग्वालियर में रेलवे बनाएगी दो पैदल पुल

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन के कायाकल्प चरण में दो पैदल पुल रेलवे बनाकर देगी। ये पुल तानसेन मार्ग को सीधे स्टेशन बजरिया मार्ग से जोड़ेंगे। मतलब यात्री सीधे वाहन से उतरकर प्लेटफार्म पर ट्रेन तक पहुंच सकेंगे। इन पुलों को बाहर कहां उतारा जाएगा। निगम के अफसरों के साथ उत्तर मध्य रेलवे के अफसरों की टीम 18 सितंबर को सुबह 8 बजे निरीक्षण करने निकलेगी।
दोनों पुलों का खर्चा रेलवे उठाएगी
सर्वे में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, निगम आयुक्त हर्ष सिंह और निगम के इंजीनियर शिशिर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी साथ रहेंगे। निगम के अफसर और इंजीनियर जहां पर पैदल पुल के लिए स्थल बताएंगे। वहीं से पुलों को बनाया जाएगा। निगम अपनी स्वीकृति प्रदान करेगी। इस कारण से रेलवे को काम करने में आगे कोई परेशानी नहीं आएगी। उक्त दोनों पुलों का खर्चा रेलवे उठाएगी। दोनों पुलों की प्रस्तावित चौड़ाई 6 मीटर मानी जा रही है। गौरतलब है िक एक साल पहले उक्त दो पैदल पुल की पहल की गई थी। इस पर रेलवे के अफसर तैयार हुए। अब आगे की कार्रवाई चालू हुई है।
कहां से कहां तक बनेंगे पैदल पुल
रेलवे के सामुदायिक भवन से बस स्टैंड तिराहा: तानसेन रोड़ स्थिति रेलवे कालोनी में सामुदायिक भवन बना हुआ है। यहां से पैदल पुल सीधा स्टेशन बजरिया स्थिति बस स्टैंड तिराहे के पास उतरेगा। ये प्लेटफार्मों से भी कनेक्ट होगा।
फायदा: तानसेन रोड़ से बस स्टैंड आने वाले सीधे इस पुल का उपयोग कर सकेंगे। इसके अलावा प्लेटफार्मों से भी चढ़-उतर सकते हैं।
प्रस्तावित दूरी: 800 मीटर
रेल क्रासिंग तानसेन रोड़- बहुउद्देशीय भवन (एंबियंस होटल): पैदल पुल रेल क्रासिंग के पास से बनेगा। फिर सीधा चौराहे के पास उतारा जाएगा।
फायदा: यहां चौराहे के पास यात्री वाहन ठहरते है। यात्री यहीं से चढ़कर प्लेटफार्मों पर पहुंच जाएंगे।
प्रस्तावित दूरी: 400 मीटर
रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार, 18 को होगा निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *