VISM में हुई श्रृद्धांजलि सभा
ग्वालियर VISM में आज मप्र. आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के कार्यपरिषद् सदस्य एवं संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील सिंह राठौर की दिवंगत माता जी श्रीमती सुशीला देवी की स्मृति में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित हुई l श्रीमती सुशीला देवी का 25 अगस्त को स्वर्गवास हो गया था l श्रृद्धांजलि सभा में नगर एवं नजदीकी ग्रामीण क्षेत्रो से बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति एवं सामान्य जन उपस्थित हुए l उपस्थित जनो ने श्रीमती सुशीला देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट किया l
साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की l श्रध्दान्जलि सभा में पूर्व मंत्री ध्यानेन्द्र सिंह एवं श्रीमती माया सिंह, विधायक सतीश सिकरवार, विधायक प्रवीण पाठक , पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, श्रीधर पराड़कर, इन्दापुरकर , भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चोधरी, जय सिंह कुशवाह , पारस जैन सहित कई समाचार पत्र समूहों से गणमान्य लोगो ने उपस्थित होकर श्रृद्धांजलि अर्पित की l
