“महिलाओं के विरुद्ध हिंसा” पर पब्लिक अवैरनेस प्रोग्राम नो टू वॉइलेन्स अगेंस्ट वुमन

ग्वालियर ऑब्सटेट्रिक्स एण्ड गायनोलॉजिकल सोसायटी,वुमन डॉक्टर विंग आईएमए एवं सिम्स मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आज महिलाओं के विरुद्ध हो रही हिंसा पर पब्लिक अवैरनेस प्रोग्राम एवं वर्कशॉप शीतला सहाय ऑडीटोरियम कैंसर हिल्स ग्वालियर में आयोजित की गई l कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ग्वालियर नगर निगम की महापौर श्रीमती डॉ शोभा सिकरवार के द्वारा माँ सरस्वती जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अक्षय निगम(डीन जी.आर.मेडिकल कॉलेज) के द्वारा की गई l
शुभारम्भ के दौरान मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती डॉ शोभा सिकरवार ने कहा की महिलाओ को जागरूक होने की आवश्यकता है तभी हम हो हिंसा को रोक सकते है l कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ अक्षय निगम ने अपने उदवोधान में कहा की कार्यक्रम का विषय बहुत उपयुक्त है व कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनायें दी l कार्यक्रम की सयोंजिका डॉ अचला सहाय शर्मा ने बताया की हिंसा केवल शारीरिक ही नहीं होती बल्कि यह आर्थिक, भावनात्मक व मानसिक भी होती है l साथ ही उन्होंने बताया की 21 वीं सदी में महिलाओं पर हो रही हिंसा की बढ़ोतरी के कारण के रूप में इंटरनेट, मोबाइल व सोशल मीडिया का दुरूपयोग बताया l हैदराबाद से आयी डॉ किरणमयि देवनेनी ने हिंसा के समय मौजूद लोगों का हिंसा में रोकने में क्या योगदान हो सकता है इस वारे में विस्तार से बताया l
इस विषय पर चर्चा हेतु विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञ ASP ऋषिकेश मीणा, CA एसके जैन, डॉ मुकेश चंगुलानी (मनो चिकित्सक), डॉ मोनिका जैन, डॉ वीणा प्रधान (स्त्री रोग विशेषज्ञ) इत्यादि ने महिलाओ के प्रति हिंसा की रोकथाम के लिए सभी ने विचार मंथन किये l कार्यक्रम के अंत में महिलाओ के विरुद्ध हो रही हिंसा को रोकने के लिए हॉस्पिटल परिसर में एक वोकाथॉन आयोजित की गई जिसको हरी झंडी दिखाकर ASP ऋषिकेश मीणा द्वारा रबाना किया और उन्होंने कहा की पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षाणिक संस्थानों में बेटी की पेटी नामक शिकायत पेटी रखवाई गई है जिसमें महिलाएं बिना पहचान बताये शिकायत डाल सकती है l
* इस अवसर* पर सिम्स हॉस्पिटल के संचालक डॉ नीरज शर्मा, कैंसर हॉस्पिटल के संचालक डॉ बी.आर.श्रीवास्तव,डॉ शैला सप्रे,डॉ ओ पी शुक्ला, डॉ मनमोहन कौर,डॉ वृंदा जोशी,डॉ रेनू जैन,डॉ वीरा लोहिया,डॉ उर्मिला त्रिपाठी,डॉ चारु मित्तल,मंच का संचालन डॉ नमिता अग्रवाल, धन्यवाद ज्ञापित डॉ रेनू जैन द्वारा किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *