अवैध हथियार से रंगदारी दिखाने वाले बदमाशों से 48 हथियार बरामद

ग्वालियर। आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल के निर्देश पर संपूर्ण जिले के थानों में आज अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्व मुहिम चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई। एएसपी ऋषिकेष मीणा, गजेन्द्र सिंह वर्धमान, ग्रामीण निरंजन शर्मा के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना बल की टीम बनाकर क्षेत्र में ऐसे बदमाशों को चिन्हित करने के लिए लगाया गया जो अवैध हथियार रखकर रंगदारी दिखाकर लोगों पर धौंस जमाते हैं।
डीएसपी अपराध शियाज़.के.एम एंव डीएसपी अपराध द्वितीय नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने टीआई क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार एवं जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा आज विशेष मुहिम चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई। कार्यवाही से पूर्व प्रत्येक थाने की पुलिस टीम बनाकर उन्हे थाना क्षेत्र में ऐसे बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए लगाया गया जो अवैध हथियार रखकर रंगदारी दिखाते हैं एवं लोगों को डराते धमकाते हैं। इस तरह से लगभग 400 बदमाशों को चिन्हित कर पकड़ा गया और उनसे लगभग 48 अवैध हथियार बरामद किए गये। अवैध हथियार रखकर रंगदारी दिखाने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *