फरार बदमाश जयपुर की जेल में था बंद, बिजौली पुलिस प्रोडक्शन वारंट के लिये ग्वालियर लौटी

ग्वालियर. पुलिस एक शातिर बदमाश को जयपुर के राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आयी है। बदमाश की काफी समय से पुलिस तलाश कर रही थी। लेकिन वह हर बार पुलिस के हाथ से फिसल जाता था। अभी पुलिस को पता लगा कि जिसकी वह तलाश कर रही है। वह किसी संगीन अपराध में जयपुर में पकड़ा जा चुका है।
खबर मिलते ही बिजौली थाना पुलिस बदमाश को लेने के लिये जयपुर पहुंची और उसे एक दिन की प्रोडक्शन वारंट पर लेकर ग्वालियर आयी है। बदमाश पर ग्वालियर, भिण्ड में कई आपराधिक मामले दर्ज है। बिजौली पुलिस को उसकी लम्बे समय से एक फायरिंग और मारपीट के मामले में तलाश थी।
क्या है मामला
बिजौली थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया कि सरसपुरा गांव निवासी राहुल पुत्र राजवीर गुर्जर को बिजौली थाना पुलिस राजस्थान के जयपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर ग्वालियर आई है। राहुल की तलाश एक फायरिंग व मारपीट के मामले में पुलिस कर रही थी, लेकिन हर बार वह पुलिस का चकमा देकर निकल जाता था। कई बार उसे पकड़ने के लिए टीम भेजी गई, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर बच जाता था। पुलिस को अभी पता लगा था कि वह कुछ दिन पहले राजस्थान जयपुर पुलिस के हाथों गिरफ्तार हुआ है। इस पर अपने यहां दर्ज आईपीसी की धारा 336 के मामले में उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करने के लिए पुलिस की एक टीम जयपुर भेजी गई थी। पुलिस की टीम उसे एक दिन की प्रोडक्शन वारंट पर लेकर ग्वालियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *