MP-गुजरात सहित 3 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली. मानूसन ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले तीन दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, जलगांव और नासिक जिलों में शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर दिल्ली में IMD ने अगले दो दिन बारिश की संभावना जताई है, यहां भारत मंडपम में 9-10 सितंबर को G20 समिट होनी है। इसके लिए मौसम विभाग ने प्रगति मैदान के पास एक अतिरिक्त ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन भी स्थापित किया है।

इसके अलावा कर्नाटक, केरल और पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर में भी बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक, देश में इस मानूसन सीजन 11% कम पानी बरसा है। वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में निगुलसारी के पास लैंडस्लाइड हो गया। जिसके चलते नेशनल हाईवे 5 बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *