नवीन परिषद भवन के निर्माण हेतु सर्व सम्मति से सैद्धांतिक स्वीकृति

ग्वालियर – नगर निगम परिषद की विशेष सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोज तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में किया गया।
निगम परिषद में आयोजित बैठक में नवीन परिषद भवन (20,90,73,000/- रूपये जीएसटी सहित) के निर्माण हेतु सैदांतिक रूप से निविदा आमंत्रण, प्रशासकीय तकनीकी स्वीकृति के संबंध में निगमायुक्त के प्राप्त प्रतिवेदन पर चर्चा की गई तथा चर्चा के दौरान आये सभी सुझाव को शामिल करते हुए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति किया गया। चर्चा के दौरान अनेक पार्षदगणों द्वारा नवीन परिषद भवन हेतु अपनी मौलिक निधि से राशि प्रदान करने की सहमति दी गई।
बैठक के अंत में शोक प्रस्ताव पढा गया जिसमें पूर्व पार्षद विशाल सिंह गुर्जर का आकस्मिक निधन, वरिष्ठ पत्रकार उदय रस्तोगी के निधन, वार्ड 45 के पार्षद के चाचा मोहन कठ्ठल का आकस्मिक निधन एवं मंत्री भारत सिंह की माताजी श्रीमती द्रोपती बाई के आकस्मिक निधन को लेकर शोक व्यक्त किया गया।
चंद्रयान की सफलता किया धन्यवाद प्रस्ताव पारित
इसके उपरांत बैठक में पार्षद नागेन्द्र राणा द्वारा चन्द्रयान 3 की सफलता को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं इसरो की टीम को धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसको सभी ने सर्व सम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *