मैं कभी सीएम पद की दौड़ नहीं हूं-नरेन्द्रसिंह तोमर

श्योपुर. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में दिखाई दे रही है। मध्यप्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने के लिये केन्द्रीय नेताओं ने प्रदेश की चुनावी कमान संभाल ली है। भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के प्रदेश के पार्टी नेताओं के उपेक्षित करने के बयान के मामले में भाजपा को बैकफुट पर खड़ा कर दिया है। इस पर नरेन्द्रसिंह तोमर ने बयान दिया है।
छरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के जन आर्शीवाद यात्रा में बुलाये न जाने पर नाराजगी जाहिर करने के सवाल पर एमपी चुनाव अभियान समिति के संयोजक केन्द्रीय कृषिमंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने सफाई देते हुए कहा है कि उमा भारती पार्टी की सीनियर नेता है। पार्टी और नेता समय-समय पर उनसे चर्चा करते हैं।
सीएम की दौड़ में कभी नहीं थे
व्हीं, नरेन्द्रसिंह तोमर भाजपा की सरकार आने पर मुख्यमंत्री की रेस से स्वयं को बाहर बताते हुए कहा है कि वह कभी भी मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं थे और न रहेंगे। तो वहीं तमिलनाडु के सीएम के मंत्री बेटे उदय करूणानिधि के सनातन को खत्म करने के बयान पर भी पलटवार करते हुए कहा है कि वह देश में सनातन अनंत है। उसेस खत्म करने वाला देश में कोई पैदा नहीं हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *