MP में अविवाहित महिलाओं को हर माह मिलेगी पेंशन

भोपाल. मध्य प्रदेश में अविवाहित महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने और हर माह आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए शिवराज सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना’ चलाई जा रही है। योजना के तहत हर माह महिलाओं को आर्थिक सहायता के तौर पर पेंशन उपलब्ध करवाई जाती है। 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाता है।

महिला मध्य प्रदेश की मूल निवासी हो
महिला की न्यूनतम आयु 50 वर्ष हो
महिला आयकरदाता न हो
महिला शासकीय सेवा में न हो यानी केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा पोषित नगर निगम अथवा संस्था में कार्यरत न हो

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना का लाभ सभी वर्गों की महिलाओं काे दिया जाएगा

क्या है आवेदन प्रक्रिया
आवेदिका निर्धारित प्रारूप में योजना के लिये आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन संबंधित कार्यालय में जमा करें अथवा महिला समग्र पेंशन पोर्टल पर आनलाइन आवेदन भी कर सकतीं हैं।
आवेदन देने के बाद महिला को कार्यालय से पावती दी जाएगी।
आवेदन के बाद महिला के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
आफलाइन आवेदन करने पर आवेदिका के दस्तावेजों को समग्र पेंशन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
दस्तावेज सही नहीं पाए जाने पर आवेदिका को इसकी लिखित जानकारी दी जाएगी और कारण भी बताया जाएगा।
आवेदन स्वीकृत होने पर पेंशन प्रपोजल में हितग्राही का नाम जोड़ा जाएगा साथ ही रिकार्ड में नाम दर्ज किया जाएगा।
हर माह आवेदिका को पेंशन उसके बैंक खाते में दी जाएगी।

क्या लाभ मिलेगा
इस योजना के तहत अविवाहित महिला को हर माह 600 रुपये पेंशन दी जाएगी।

कहां करें आफलाइन आवेदन
आवेदिका द्वारा निर्धारित प्रारूप में योजना के लिये आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन ग्राम पंचायत अथवा वार्ड कार्यालय में जमा किया जा सकता है।

आवश्यक दस्तावेज
आवेदिका का मध्य प्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र
9 अंको की समग्र आईडी
आयु प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक की छायाप्रति
अविवाहित होने का घोषणा पत्र
आयकरदाता न होने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
शासकीय कर्मचारी या अधिकारी न हो का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *