रामराजा लोक का भूमिपूजन कर 424 करोड़ रूपये की सीएम देंगे सौगात

निवाड़ी. मध्यप्रदेश में उज्जैन के बाद अब बुन्देलखंड की अयोध्या कहे जाने वाले ओरछा में रामराजा मंदिर लोक का निर्माण करने की तैयारी चल रही है। इसके लिये सीएम शिवराज सिंह निवाड़ी पहुंचेंगे। इस बीच वह जिले में हुए अन्य विकास कार्यो का लोकार्पण भी करें। इसमें ओरछा सहित निवाड़ी जिले के लोगों को लगभग 424 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात मिलेंगी।
424 करोड़ों रूपये की मिलेगी सौगात
निवाड़ी -ओरछा में सीएम शिवराजसिंह विभिन्न विकास कार्यो का होगा लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसमें 143.50 करोड़ रूपये की लागत के 7 विकास कार्यो का शिलान्यास और 280.57 करोड़ रूपये की लागत के 5 विकास कार्यो का लोकार्पण शामिल है। यानी आज कुल 424.02 करोड़ रूपये की लागत से 12 विकास कार्यो का होगा शिलान्यास/लोकार्पण किया जायेगा।
शिलान्यास किये जाने वाले विकास कार्य
कुल 143 करोड़ 45 लाख की लागत से श्री रामराजा लोक और 6 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन
19 करोड़ 72 की लागत से ओरछा के महत्वपूर्ण स्मारकों के संरक्षण और पर्यटकों हेतु सुविधाओं के विकास
11 करोड़ 43 लाख की लागत से पृथ्वीपुर में सिविल अस्पताल का निर्माण
21 करोड़ 88 लाख रु की लागत से जेरोर और ओरछा में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण
7 करोड़ 50 लाख की लागत से बुन्देला शासकों द्वारा स्थापित स्मारकों का संरक्षण
2 करोड़ की लागत से अछरूमाता मंदिर में जन सुविधाओं के विकास कार्य
जानिए मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यताएं लोकार्पण किये जाने वाले विकास कार्य
280 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से निर्मित 5 विकास कार्यों का
182 करोड़ 44 लाख रु की लागत से निवाडी पृथ्वीपुर 1 समूह जल प्रदाय योजना
निवाड़ी के 93 और पृथ्वीपुर विकासखंड के 50 ग्रामों को मिलेगा जल
26 हजार 711 परिवारों के 2 लाख 6 हजार 270 लोग होंगे लाभान्वित
10 वर्षों तक संचालन/संधारण का कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जायेगा
84 करोड़ 97 लाख रु की लागत से निवाडी पृथ्वीपुर 2 समूह जल प्रदाय योजना
पृथ्वीपुर विकास खंड के 80 ग्रामों को मिलेगा जल
19 हजार 691 परिवारों के 1 लाख 27 हजार 967 लोग होंगे लाभान्वित
6 करोड़ 40 लाख की लागत से निर्मित आवास गृह भवनों का लोकार्पण
3 करोड़ 86 लाख रु की लागत से शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में निर्मित कक्षों का लोकार्पण
आने वाले समय में होंगे निर्माण
आने वाले 1 साल में कुल 336.31 करोड़ के विकास कार्य किये जायेंगे
ओरछा 6 टेड के भवन एक F टाईप, दो H टाईप और चार I टाईप आवास गृह जिला निवाड़ी,
पृथ्वीपुर 3 ट्रेड ITI भवन
शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी के अन्तर्गत 6 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य
निवाड़ी पृथ्वीपुर 1 समूह जल प्रदाय योजना
निवाड़ी पृथ्वीपुर 2 समूह जल प्रदाय योजना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *