जम्मू कश्मीर से लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर. पुलिस ने नाका चैकिंग के बीच लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों के सहयोगियों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को गुरूवार की सुबह क्रीरी बारामूला के वारपोरा इलाके से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी बारामूला ने कहा है कि सुरक्षा बलों द्वारा नाका चैकिंग के दौरान 2 संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा और जब उन्होंने भागने की कोशिश की तो उन्हें पकड़ लिया गया है।
एसएसपी ने बताया है कि उनकी तलाशी लेने पर टीम ने उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है जिसमें 2 पिस्तौल मैगजीन और 15 जिन्दा राउंड शामिल है। पकडे गये दोनों की पहचान सुहेल गुलजार और वसीम अहमद पररा के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा है कि यह दोनों आतंकवादी संगठन लष्कर-ए-तैयबा के सहयोगी बताये गये है। दोनों को तुरंत पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया गया और दोनों की दी गयी जानकारी के आधार पर और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया
वहीं, जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतराश्ट्रीय सीमा (IB) पर सीमा सुरक्षा ने बुधवार की देर रात एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि यह घटना सांबा सेक्टर में मंगू चक सीमा चौकी (BOP) के पास देर रात लगभग 2.50 बजे हुई।
