CM के आश्वासन के बाद राजस्व अफसरों की प्रस्तावित हड़ताल टली

भोपाल. राजस्व अधिकारियों ने सोमवार से 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला बदल दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आश्वासन पर ये निर्णय लिया गया। तहसीलदार और नायब तहसीलदार वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले राजस्व अधिकारियों ने ग्रेड पे बढ़ाने को लेकर सरकार को कलेक्टरों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था। इसकी सुनवाई नहीं होने पर सोमवार से ये अवकाश पर जाने वाले थे।

इनकी प्रमुख मांगों में तहसीलदारों को 4200 के बजाय 4800 का ग्रेड पे जबकि नायब तहसीलदारों को 3600 के बजाय 4200 का ग्रेड पे देने की मांग शामिल है। इन अधिकारियों के द्वारा लंबे समय से ग्रेड पे की मांग की जा रही है। इसकी सुनवाई नहीं होने पर सामूहिक अवकाश की चेतावनी दी गई थी। उधर प्रदेश भर में ग्रेड पे और अन्य मांगों को लेकर पटवारी पहले से ही हड़ताल पर हैं जिससे राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *