कटोराताल पर युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे

ग्वालियर थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत कटोराताल के पास स्थित चौपाटी पर 2 सितम्बर की रात लगभग 11 बजे बाइक पार्किंग पर से हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और उसे बचाने पहुंचे उसके भाई व दोस्त पर भी आरोपियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और आरोपी मौके से भाग निकले। क्राईम ब्रांच व थाना झांसीरोड पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देषित किया गया।
क्या है घटनाक्रम
आभास उर्फ शिवांश और उसका दोस्त विवेक दीक्षित कटोराताल चौपाटी पर कॉफ़ी पीने गए थे जहाँ मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर 2 लड़कों से उनका विवाद हुआ फिर उन 2 लड़कों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और वह लोग मिलकर शिवांश और विवेक की मारपीट करने लगे, तभी विवेक ने आभास उर्फ शिवांश के भाई आयुष को फ़ोन करके बताया की भैया हम कॉफ़ी पीने आये थे यहाँ पर झगड़ा होने लगा है आप आ जाओ तो आयुष जो उस समय अचलेश्वर चौराहे पर था वो अपने दोस्त वत्सल के साथ घटना स्थल पर आ गया, बीच बचाव में आयुष और वत्सल को भी गहरी चोटें आई तथा शिवांश उर्फ़ आभास को चाक़ू मार दिया गया जो उसके सीने में बायीं ओर लगा जिससे वह ज़मीन पर गिर पड़ा फिर आयुष और वत्सल आभास को जेएएच हॉस्पिटल ले गए जहाँ आभास को डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
टीआई झाँसीरोड निरीक्षक रशीद खान एवं क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना झांसीरोड पुलिस की संयुक्त टीम को उक्त हत्या के आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। हत्या के तीन आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया और आरोपियों से उनके अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये तीनों आरोपियों से पुलिस द्वारा हत्या के संबंध में भी गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा पकड़े गये आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा उक्त हत्या की घटना के शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *