भाजपा को एक साथ पांच झटके, कांग्रेस में शामिल हुए 5 दिग्गज नेता
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राज्य में दल बदल का सिलसिला जोरों पर हैं। इसी कड़ी में शनिवार का दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के लिए बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि, आज राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश के अलग अलग इलाकों में जोर रखने वाले पांच दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली है।
ये दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं में उत्तर प्रदेश के नेताओं तक की एंट्री हुई है। इनमें यूपी के ललितपुर से पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला के बेटे और बसपा-सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके गुड्डू राजा बुंदेला हैं। इसके अलावा भाजपा से कोलारस के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक स्व. देवेंद्र सिंह रघुवंशी की बेटी और गुना की कद्दावर नेता अंशु रघुवंशी, पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता के भांजे, जनसंघ बीजेपी के संस्थापक स्व नारायण प्रसाद गुप्ता के नाती और बीजेपी आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक रह चुके भाजपा नेता डॉ आशीष अग्रवाल (गोलू) का नाम शामिल है।
