ग्वालियर में भारत-पाक मैच को लेकर माहौल गर्म, सट्‌टा बाजार में बढ़ी हलचल

ग्वालियर. एशिया कप में आज 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। इस महामुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी और वीकेंड दोनों ही मौके इस मैच को और खास बना रहे हैं। यही कारण है कि शनिवार सुबह से ग्वालियर के बाजारों में सन्नाटा सा दिखने लगा है। कहीं-कहीं व्यापारी दोपहर बाद दुकान का शटर डाउन कर घर जाने की कह रहे हैं तो कहीं दुकान में ही टीवी रखकर व्यापार और मैच दोनों का आनंद लेने की तैयारी है। करीब एक साल बाद दोनों टीमें आमने-सामने हैं और एशिया कप में 50 ओवर के मैच में साल 2018 के बाद यह दोनों टीम भिड़ रही हैं।

ग्वालियर मे सुबह से माहौल गर्म
एशिया कप में चाहें भारत और पाक दोपहर बाद 3 बजे से मैच खिलेंगी, लेकिन पूरे देश सहित ग्वालियर मे सुबह से ही माहौल गर्म हैं। क्रिकेट की दीवानगी रखने वाले अभी से ही सारे इंतजाम कर मैच का लुफ्त लेने की प्लानिंग कर बैठे हैं। दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी और उस पर शनिवार (वीकेंड) होने से रोमांच चरम पर है। अभी दो दिन पहले ही रक्षाबंधन का त्योहार निकला है इसलिए बाजार में वैसे भी रस (भीड़ भाड़) नहीं है। ऐसे में भारत पाकिस्तान मैच के चलते बाजारों में सन्नाटा सा दिखने लगा है। ऑफिसों में भी बस मैच की है चर्चा है। चाय, नाश्ते के स्टॉल पर पहले ही दुकानदारों ने LED TV लगा ली है। जिससे ग्राहकी पर कोई प्रभाव न पड़े।

सटोरिए तैयार, पुलिस ने गढ़ाई नजर
भारत और पाकिस्तान मैच के लिए जहां लोगों में उत्साह है उससे कई गुना ज्यादा सटोरिए तैयार हैं। सट्टा मार्केट और सटोरिए भी कमर कस चुके हैं। बड़ा मैच होने और भारत-पाक के बीच िपछले कुछ मैच रोमांचक होने के कारण सटोरिए काफी फायदा बटोरते हैं। पर सटोरियों के साथ ग्वालियर पुलिस भी एक्शन के लिए तैयार है। क्राइम ब्रांच की दो टीमें सटोरियों को पकड़ने लगा दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *