5 हथियार तस्करों से एक दर्जन अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
तस्करों से 06 पिस्टल 32 बोर मय 03 जिंदा राउण्ड तथा 06 कट्टे 315 बोर मय 02 जिंदा राउण्ड, 05 मोबाइल के किए जप्त।
तस्कर हथियार खरगोन से लाकर ग्वालियर में एक पिस्टल 25 से 30 हजार रूपये तथा कट्टा 8 से 10 हजार रूपये में
ग्वालियर आगामी विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए SP राजेश सिंह चंदेल के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अभियान चलाकर अवैध हथियार व अवैध शराब-मादक पदार्थ के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैै। सिरोल पहाडि़या जंगल में 4-5 संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप खरीदने व बैचने की फिराक में एकत्रित हैं।
डीएसपी अपराध शियाज़ के.एम.एवं डीएसपी अपराध द्वितीय नागेन्द्र सिंह सिकरवार के साथ में टीआई क्राईम ब्रांच अमर सिंह सिकरवार के द्वारा क्राईम ब्रांच टीमों द्वारा सिरोल पहाड़ी पर जाकर देखा तो 05 संदिग्ध व्यक्ति खड़े दिखे, जिनमें से एक व्यक्ति लाल रंग का पिठ्ठू बैग टांगे खड़ा था। संदिग्धों को पुलिस की उपस्थिति का अभास होने पर उनमें भगदड़ मच गई वह लोग अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे, पहाडि़या के चारों तरफ मौजूद क्राईम ब्रांच की टीम के सदस्यों ने भाग रहे संदिग्धों की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। एसआई सुरजीत सिंह परमार की टीम द्वारा दो संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई तो उनके पास 32 बोर की 04 पिस्टल मय 02 जिंद राउण्ड मिली, एसआई पूनम कटारे की टीम द्वारा एक संदिग्ध को पकड़ा गया जिसके पास 32 बोर की 02 पिस्टल मय 01 जिंदा राउण्ड मिली तथा एएसआई राजीव सोलंकी की टीम द्वारा 2 संदिग्धों को पकड़ा गया जिनकी तलाशी लेने पर 06 देशी 315 बोर के कट्टे मय 02 जिंदा राउण्ड के मिले। इस प्रकार क्राईम ब्रांच टीम द्वारा कुल 06 पिस्टल 32 बोर की मय 03 जिंदा राउण्ड तथा 06 देशी कट्टे 315 बोर के मय 2 जिंदा राउण्ड तथा 05 मोबाइल बरामद किये गये। पकड़े गये पांचों हथियार तस्करों में 2े भिण्ड जिले के तथा 3 ग्वालियर जिले के हैं।
खरगोन से लाकर ग्वालियर में बेचते हैं
पकड़े गये तस्करों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मेें उनके द्वारा बताया गया कि वह खरगोन से अवैध हथियार बैचने के लिए ग्वालियर क्षेत्र में लाते थे और खरगोन से एक पिस्टल 15 हजार की लाकर यहां पर 25 से 30 हजार रूपये में बैचते थे इसी प्रकार कट्टा 5 हजार रूपये में लाकर 8 से 10 हजार रूपये में ग्राहकों को बैचते थे। पकड़े गये तस्करों के द्वारा अभी तक कितने लोगों को अवैध हथियार बैचे गये हैं इसके संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये तस्करों के खिलाफ थाना क्राईम ब्रांच ग्वालियर में जप्ती स्थान के अनुसार धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के पृथक-पृथक प्रकरण पंजीबद्व किये जाकर विवेचना में लिए गये हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए टीआई क्राइम ब्रांच अमरसिंह सिकरबार ने एएसआई राजीव सोलंकी को लगाया था कि हथियार तस्करों को मय अवैध हथियारों के गिरफ्तार करने में एसआई सुरजीत सिंह परमार, पूनम कटारे, हैड कांस्टेबल रामबाबू, हरेन्द्र गुर्जर, मुकेश सिंह चौहान, दिनेश कुशवाह, सत्येन्द्र कुशवाह, विकास तोमर, आरक्षक गौरव आर्य, अनिल मौर्य, अरूण पवैया, रामवीर सगर, सुमित शर्मा, रूपेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, सोनू परिहार, श्याम शर्मा, राघवेन्द्र भदौरिया, मनीष कटारे आदि टीम ने पिछले 2-3 दिनों से पीछा कर रही थी जिसको बुधवार की सुबह हथियार तस्करों दबोचने में सफलता मिली।
