MP राज्य योजना आयोग का नाम अब राज्य नीति आयोग होगा

भोपाल. मध्य प्रदेश राज्य योजना आयोग का नाम अब मध्य प्रदेश राज्य नीति आयोग होगा। योजना, आर्थिक और सांख्यिकी विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया। इसके मुताबिक, योजना आयोग में सदस्य सचिव पद पर पदस्थ रहने वाले अधिकारी अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) कहे जाएंगे। राज्य शासन ने यह फैसला केंद्र सरकार के निर्देश पर लिया है। केंद्रीय नीति आयोग ने पिछले महीने कहा था कि चूंकि राज्य योजना आयोग केंद्र के नीति आयोग के निर्देशों के मुताबिक काम करता है, इसलिए इसका नाम राज्य नीति आयोग रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *