गैस रिसाब से 5 कर्मचारियों की मौत
मुरैना. मध्यप्रदेश केे मुरैना जिले के नूराबाद के पास बानमोर स्थित एक फैक्ट्री के बॉयलर से गैस रिसाव होने पर 5 कर्मचारी बेहोश हो गये। जिन्हें अस्पताल उपचार के लिये पहुंचाया गया। इनकी हालत बहुत ही नाजुक बनी हुई है। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गयी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इनमें से 3 सगे भाई है।
सेफ्टी टैंक में पड़े मजदूरों के शव। मजदूर टैंक की सफाई करने के लिए उतरे थे।
5 मजदूर फैक्ट्री में केमिकल से भरे गड्ढे में गिर गए
जडेरुआ औद्यागिक क्षेत्र में चेरी फैक्ट्री धनेला गांव के पास है। फैक्ट्री में आज काम चल रहा था और उसका बायलर भी गर्म हो रहा था। यहां पर टिकटोली गांव निवासी 35 वर्षीय रामौतार पुत्र रामकिशन गुर्जर, 40 वर्षीय रामनरेश पुत्र रामकिशन, 30 वर्षीय वीर सिंह पुत्र रामकिशन, 40 वर्षीय गणेश पुत्र बद्री गुर्जर व 28 वर्षीय गिर्राज पुत्र मुन्नी सिंह मजदूर काम कर रहे थे। अचानक ही पांचों मजदूर फैक्ट्री में केमिकल से भरे गड्ढे में गिर गए। जब तक उन्हें गढ्ढे से निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया और पांचों शवों को मुरैना अस्पताल लाया गया है।

खबर अपडेट की जा रही है
