5 हजार इनामी बदमाश अक्षय हत्यांकाड का मुख्य आरोपी क्राइम ब्रांच और माधवगंज की टीम ने दबोचा

ग्वालियर. पिछले काफी दिनों से 5 हजार का इनामी बदमाश की पुलिस को तलाश थी। इस पर हत्या और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध दर्ज है। इस बदमाश को दबोचने में क्राइम ब्रांच और माधवगंज थाना की टीम को संयुक्त रूप से कामयाबी मिली है। इस अपराधी के कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल और एक जिन्दा कारतूस मिला है।
कौन है राज चौहान
राज उर्फ पृथ्वीराज चौहान गुढागुढी नाका स्थित प्रजापति मोहल्ला का निवासी है। इस पर अक्षय हत्याकांड में आरोपी है। हत्या करने के पश्चात् राजस्थान और रीवा में फरारी काट रहा था। इसकी राजनैतिक पकड़ भी है। इस पर अवैध हथियार सप्लाई करने का आरोप है। इसको जनवरी 2023 में गिरफ्तार जेल भेजा था। गिरफ्तारी के दौरान इसके कब्जे से एक 32 बोर कट्टा एवं 1 जिंदा कारतूस मिला है। इसने पहले सुमित रावत को 2 कट्टे सप्लाई किये थे जिसमें एक कट्टा रिकबर हुआ है।
डीएसपी अपराध शियाज केएम ने बताया कि इसकी पिछले काफी दिनों से पुलिस को तलाश थी। रात को इसको घर के पास से टीआई क्राइम ब्रांच अमरसिंह सिकरबार और राजेश तोमर के साथ एएसआई शाकिर अली, एएसआई राजीव सोलंकी हैड कांस्टेबल रामबाबू सिंह, आरक्षक गौरव आर्य, अनिल मौर्य, रामवीर सगर और अरूण पवैया आदि टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए शातिर बदमाश की घेरा बंदी कर दबोचने में सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *