जिला तैराकी प्रतियोगिता में श्रेया जौहरी, सांम्भवी सिह, अनिका अग्रवाल रहे प्रथम

ग्वालियर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जन्म दिवस (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर नगर निगम द्वारा तरण पुष्कर में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरबार करते हुए कहा कि तैराकी से तन और मन दोनो स्वस्थ्य रहते हैं। युवाओं के साथ सभी वर्ग के लोगेां को तैराकी करनी चाहिए।
इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त मुनीश सिह सिकरवार, उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी खेल सत्यपाल सिह चौहान, जनसर्पक अधिकारी मधु शोलापुरकर, ओलंपिक संघ के सचिव शिववीर भदौरिया भी उपस्थित थे। टूर्नामेट के चीफ रेफरी सचिन पाल, सुश्री विजेता सिह चौहान, ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला तैराकी संघ के सचिव राजेन्द्र उपाध्याय ने एवं आभार सहायक खेल अधिकारी अयोध्याशरण ने किया। प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गो में आयोजित की गई परिणाम इस प्रकार है। 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 09 बालक वर्ग- रेहान वर्नजी प्रथम, पृथवीराज द्वितीय, गोरंग तिवारी तृतीय रहे एवं 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 09 बालिका वर्ग- श्रेया जौहरी प्रथम, रिद्वी राहुल द्वितीय, काम्ख्या गुप्ता तृतीय रहीं।
इसके साथ ही 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 11 बालक वर्ग- प्रियवर्थ सिह प्रथम, नंदिस शर्मा द्वितीय, आरव शर्मा तृतीय रहे एवं 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 11 बालिका वर्ग- सांमभवी सिह प्रथम, नंदिनी विश्वकर्मा द्वितीय, महिका पाल तृतीय रहीं तथा 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 14 बालक वर्ग- सोजन्य शर्मा प्रथम, निर्णय गुप्ता द्वितीय,आदित्य गुप्ता तृतीय रहे एवं 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 14 बालिका वर्ग- शअनिका अग्रवाल प्रथम, लावन्या अरजरिया द्वितीय, अनन्या कुशवाह तृतीय रहीं।
साथ ही 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 17 बालक वर्ग- यषवर्धन जादौन प्रथम, यशवर्धन वर्मा द्वितीय, षौर्य तिवारी तृतीय रहे एवं 50 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 17 बालिका वर्ग- लावन्या वाजपेई प्रथम, टीना माहौर द्वितीय, भविष्या पाल तृतीय रहीं तथा 50 मीटर फ्री स्टाइल ओपन पुरुष – विपिन वाजपेई प्रथम, अकुंष शर्मा द्वितीय, अविराम भारद्वाज तृतीय रहे। एवं 50 मीटर फ्री स्टाइल ओपनल महिला वर्ग- नविंता देवनाथ प्रथम, षुक्ला वास द्वितीय, साक्षी तृतीय रहीं इसके साथ ही 50 मीटर व्रेस्ट स्टाक अंडर 09 बालक वर्ग – गोरगं तिवारी प्रथम, वेंदात पाठक द्वितीय, पार्थ उपाध्या तृतीय रहे एवं 50 मीटर व्रेस्ट स्टाक अंडर 09 बालिका वर्ग – आराध्या प्रथम, अरुनिमा सिह द्वितीय, काव्या पाल तृतीय रहीं। साथ ही प्रतियोगिता के मैचों के बाद नगर निगम एंव जिला तैराकी संघ की टीमों के बीच बाटर पोलो का गेम भी खेला गया जिसमें जिला तैराकी संघ ने 3-1 से जीत प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *