Chandrayaan-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर खोजी Oxygen , प्रज्ञान रोवर ने कर दिखाया कमाल
नई दिल्ली. चन्द्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर में लगे एक यंत्र ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव इलाके में Oxygen होने की पुष्टि की है। यह काम उसमें लगे पेलोड यानी लेजर इंडट्यूड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (LIBS) ने किया है। चांद की सतह पर चन्द्रयान-3 का यह पहला इन-सीटू एक्सपेरिमेंट था। इसके अलावा अभी हाइड्रोजन की खोज की जा रही हे। अगर Oxygen के बाद हाइड्रोजन भी मिलता है तो चांद पर पानी बनाना आसान हो जायेगा।
लिब्स (LIBS) चांद की सतह पर तीव्र लेजर किरणें फेंक कर उनका एनालिसिस करता है। यह लेजर किरणें बेहद अधिक तीव्रता के साथ पत्थर या मिट्टी पर गिरती है इससे वहां पर बेहद गर्म प्लाज्मा पैदा होता है। ठीक वैसा ही जैसा सूरज की ओर से आता है। प्लाज्मा से निकलने वाली रोशन यह बताती है। सतह पर किस तरह के खनिज या रसायनों की मौजूदगी है।
प्रज्ञान रोवर पर दो पेलोड्स हैं, वो क्या करेंगे?
1. लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (Laser Induced Breakdown Spectroscope – LIBS). यह एलिमेंट कंपोजिशन की स्टडी करेगा. जैसे- मैग्नीशियम, अल्यूमिनियम, सिलिकन, पोटैशियम, कैल्सियम, टिन और लोहा. इनकी खोज लैंडिंग साइट के आसपास चांद की सतह पर की जाएगी.

2. अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर (Alpha Particle X-Ray Spectrometer – APXS). यह चांद की सतह पर मौजूद केमकल्स यानी रसायनों की मात्रा और गुणवत्ता की स्टडी करेगा. साथ ही खनिजों की खोज करेगा.
इससे पहले चांद की सतह का तापमान नापा था
इससे पहले विक्रम लैंडर में लगे खास तरह के थर्मामीटर ने बताया था कि चांद की सतह के ऊपर और सतह से 10 सेंटीमीटर नीचे यानी करीब 4 इंच नीचे तक का तापमान में बड़ा अंतर है. लैंडर में लगे चास्टे (ChaSTE) पेलोड ने यह काम किया था. यह यंत्र बिना छुए, बिना सतह पर गिरे, बिना सतह की खुदाई किए… उसके 10 सेंटीमीटर अंदर यानी करीब चार इंच तक की गर्मी पता कर लेता है.
