सस्ते सिलेंडर की झूठी घोषणा कर बहनों से क्रूर मजाक कर रहे हैं मुख्यमंत्री: कमलनाथ

शिवराज 100 रू बिजली बिल नहीं, कांग्रेस जीरो रुपए बिजली बिल लाने वाली है: कमलनाथ
भोपाल। कोई व्यक्ति भारत के एक पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन का इस्तेमाल अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए इस तरह भी कर सकता है ये मैंने कमभी सोचा न था। उन्हें बहनों के रक्षा सूत्र से सरोकार नहीं, वे सिर्फ़ सत्ता के सूत्र अपने हाथ में रखने के खोखले सपने सजा रहे हैं। वे रक्षा बंधन के कोमल संबंधों को नहीं, सिर्फ़ सत्ता बंधन के कुत्सित स्वार्थ को देख रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई खोखली घोषणाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही।
30 अगस्त को रक्षाबंधन है। इसके बीच में सिर्फ दो दिन है। राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में इतने बड़े मंच से मुख्यमंत्री ने कह दिया कि सावन के महीने में 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। क्या यह घोषणा सिर्फ 2 दिन के लिए की गई है, क्योंकि रक्षाबंधन तो सावन के महीने का अंतिम दिन होगा। अभी तक किसी को भी नहीं पता कि इस 450 रू. के गैस सिलेंडर के लिए कौन पात्र होगा या कौन अपात्र होगा। इस तरह से देखा जाए तो रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार के संबंध में किए गए कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने अपने जीवन का सबसे बड़ा और क्रूर झूठ बोल दिया है।
1- एक करोड़ 25 लाख परिवारों का रजिस्ट्रेशन आपकी योजना में किया गया, क्या इसका अर्थ यह नहीं कि 18 वर्ष की आपकी सत्ता में लगभग 75 प्रतिशत आबादी आर्थिक रूप से कमज़ोर रह गई और उनके लिए विकास की निर्धारित राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
2- आपके राज में 60 हजार से अधिक बेटियां बलात्कार और 67 हजार से अधिक बेटियां अपहरण का शिकार क्यों हुईं? महिला अपराधों के प्रकरण में पेंडेंसी रेट 88 प्रतिशत क्यों है?
3- 400 रु का गैस का सिलेंडर 1100 रु पार क्यों किया?
4) 60 और 70 रु लीटर का पेट्रोल डीज़ल 100 रु के पार क्यों पहुंचा दिया?
5- 60-70 रु की दाल और तेल 150 रु लीटर/ किलो क्यों पहुंचा दिया?
6- पिछले साल 44 लाख उज्ज्वला बहनों ने एक भी गैस का सिलेंडर क्यों नहीं भरवाया,18 लाख 84 हजार ने सिर्फ़ एक गैस का सिलेंडर क्यों लिया?
7- क्या आपकी सरकार 14 हजार करोड़ रु प्रति वर्ष पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर कर लगाकर प्रदेश की जनता की जेब पर डाका नहीं डाल रही है?
8- क्या यह सही नहीं है कि आपने बहन बेटियों को महँगाई की आग में झोंककर 8 से 10 हजार रु प्रति माह उनकी जेब से निकाल लिए हैं और उनको सिर्फ़ 1000-1200 रु देकर वोट पाना चाहते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *