सैक्स रैकेट-आगरा 3 महिलायें और 2 पुरूष मिले आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने पकड़े

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित होटल पर्ल इन में पुलिस ने छापामार कर कार्यवाही करते हुए देह व्यापार का रैकेट पकड़ा है। पुलिस को होटल के कमरे में 2 महिलायें और एक पुरूष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने इस कार्यवाही को सोमवार की सुबह अंजाम दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल पर्ल इन में इस तरह की हरकतों की जानकारी तो सभी को थी पर पता नहीं पुलिस क्यों जानकर भी अनजान बनी हुई थी। वैसे कहा यह भी जा रहा है कि यह मामला जब ऊपर अधिकारियों तक पहुंचा तो स्थानीय पुलिस को इस मामले में कार्यवाही करनी ही पड़ी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में थाना विश्वविद्यालय प्रभारी हितेन्द्र राठौर घंटों तक एक ही रट लगाये रहे हैं िकवह मामले को देख रहे हैं। अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है।
कॉलोनी की भीड़ हो थी जमा
सूत्रों ने कहा कि आज जैसे ही पुलिस ने होटल पर्ल इन में कार्यवाही को अंजाम दिया। आसपास रहने वालों की भीड़ होटल के बाहर जमा हो गयी। सभी को जुबान पर बस एक ही बात थी कि होटल में जो चल रहा था। उसने तो स्थानीय लोगों को नजरें झुका निकलने को मजबूर कर दिया था। सब कुछ खुले आम चल रहा था, सभी लोग इससे परेशान थे पर पुलिस मौन सोमवार को जब पुलिस ने होटल पर छापा मारा तब भी वहां पर देह धंधा चल रहा था। इससे साबित होता है कि दिन-रात यहां क्या चलता होगा।
मिली भगत है
जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार इस सैक्स रेकेट में होटल प्रबंधन को भी मिली भगत रहती थी। कमरे दिये जाते थे पर लिखा-पढ़ी में नहीं आते थे। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि पुलिस तो यहां कभी फटकती ही नहीं थी पर पता नहीं आज कैसे यहां आ धमकी और होटल की पोल-पट्टी खुलकर सभी के सामने आ गये।
टीआई बोला
ज्ब इस मामले में थाना प्रभारी विश्वविद्यालय हितेन्द्र राठौर से बात की गयी तो पहले तो वह अनजान बने पर बाद में कहा है कि अभी वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। उनका यह जवाबी कार्यवाही शुरू होने से 2 घंटे बाद तक मिलता रहा। कभी उन्होंने कहा है कि वह किसी बैठक में आ गये हैं तो कभी वह बोले अभी मामला समझ रहे हैं तो कभी कहा, वह मौके पर हैं और बयान दर्ज कर रहे हैं। उनका ढीला रवैया संकेत कर रहा था कि दाल में पुलिस की ओर से तो कुछ काला है वरना ऐसे वाहवाही काम को छिपाता कौन है?

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *