​​​​​​​नूंह में VHP के 51 लोगों ने जलाभिषेक किया, बाहरी लोगों की एंट्री बंद

नूंह. हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP), सर्वजातीय हिंदू महापंचायत और बजरंग दल के आह्वान पर हिंदू संगठन आज दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने पर अड़े हैं। हरियाणा सरकार और नूंह जिला प्रशासन ने इस यात्रा के लिए परमिशन नहीं दी थी, लेकिन सोमवार सुबह प्रशासन ने नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए साधु-संतों और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को परमिशन दी। जिसके बाद नूंह बाइपास से पुलिस 3 गाड़ियों से 51 लोगों को नलहरेश्वर मंदिर के लिए लेकर निकली। जिन्होंने पटौदी आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव और विश्व हिंदू परिषद के आलोक कुमार राय की अगुआई में जलाभिषेक किया। इसके बाद 11 लोगों को शोभायात्रा की परमिशन दे दी गई है।

नलहरेश्वर मंदिर से 1 किमी दूर सभी को आगे जाने से रोक दिया गया है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे पास ऐसा इनपुट है कि मंदिर के आसपास के इलाकों में हिंसा की तैयारी की गई है। इस वजह से 4 बजे तक किसी बाहरी व्यक्ति को मंदिर में जाने इजाजत नहीं है। अभी सिर्फ स्थानीय लोगों को आईडी देखने के बाद ही मंदिर में जाने दे रहे हैं। जिन लोगों को नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक की इजाजत दी गई थी, वे जल चढ़ाकर फिरोजपुर झिरका के लिए निकल गए हैं। नूंह यात्रा में हिस्सा लेने अयोध्या से आए संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने गुरुग्राम सोहना टोल प्लाजा पर रोक दिया। इस कार्रवाई के विरोध में उन्होंने प्लाजा के पास ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

अचानक तबीयत खराब हुई

दरअसल, शुरुआत में स्थानीय प्रशासन की मनाही के बावजूद यात्रा निकालने का ऐलान हुआ था, इसके बाद पूरे नूंह जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई. इसी कड़ी में यात्रा को लेकर कानून व्यवस्था में सब इंस्पेक्टर हकीमुद्दीन की ड्यूटी लगाई गई थी. जानकारी के मुताबिक नगीना पुलिस स्टेशन के बडखली चौक में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी. फिर दोपहर एक बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. इलाज करते वक्त उनकी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *