BJP विधायक अजय विश्नोई बोले नए मंत्री डेढ़ महीने में क्या करेंगे

भोपाल. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले हुए सबसे छोटे मंत्रिमंडल विस्तार पर पूर्व मंत्री और BJP विधायक अजय विश्नोई ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने जबलपुर में सोमवार को कहा, ‘डेढ़ महीने में नए मंत्री क्या काम कर लेंगे। इस समय मंत्रिमंडल का कोई सार नहीं है।’ मंत्री पद की दौड़ में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मैं इस दौड़ में नहीं था। अगर बन भी जाता तो डेढ़ महीने में कुछ नहीं कर पाता। जो साथी मंत्री बने, उन्हें बधाई देता हूं।’ विश्नोई जबलपुर की पाटन विधानसभा से विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *