पुलिस ने 2 स्मैक तस्कर के कब्जे से लगभग 5 लाख रूपये कीमत की 50 ग्राम स्मैक की जप्त

ग्वालियर आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। रविवार -सोमवार की दरमियानी रात सूचना प्राप्त हुई कि 2 व्यक्ति बिना नम्बर की अपाचे मोटर साइकिल लेकर अवैध मादक पदार्थ स्मैक लिए हुए थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत रामलीला मैदान में बैचने की फिराक में खड़े हुए है। ASP  गजेन्द्र सिंह वर्धमान तथा DSP  अपराध शियाज केएम को क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।
सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध शियाज के.एम., डीएसपी अपराध द्वितीय नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं CSP  मुरार राजीव जंगले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी मुरार मदन मोहन मालवीय के द्वारा पुलिस टीम को बताये हुलिया के दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नम्बर की अपाचे मोटर साइकिल पर बैठे दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा दोनो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गये संदिग्धों का नाम पता पूछने पर उन्होने स्वयं को श्रीनगर कालोनी मुरार जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पेंट की जेब में एक-एक प्लास्टिक की थैली मिली जिनमें मादक पदार्थ स्मैक रखा हुआ मिला, दोनों तस्करों के पास मिली स्मैक की तौल कराने पर कुल 50 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 05 लाख रूपये की पाई गई।
दोनों तस्करों से कब्जे स्मैक को जब्त करने के लिये क्राइम ब्रांच टीआई अमरसिंह सिकरबार, एएसआई राजीव सोलंकी, हैड कांस्टेबल राजाबाबू और रामवीर सगर कड़ी मेहनत के बाद दबोचने में कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *