कांम्बिग गश्त में शराब व अवैध हथियार, सट्टेबाजों तथा वारंटियों सहित लगभग 350 बदमाशों पर की कार्यवाही

थानों में 127 स्थाई व 123 गिरफ्तारी सहित कुल 250 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 346 गुण्डा एवं हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक।
अवैध शराब की तस्करी करने वाले 65 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 05 सटोरियों, जुआ के 17 प्रकरणों तथा अवैध हथियार के 09 प्रकरणों सहित 02 फरार आरोपियों को पकड़ा 
ग्वालियर। आगामी विधानसभा चुनाव और जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, के निर्देश पर रविवार -सोमवार की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में शाम से देर रात तक काबिंग गश्त किया गया। इस दौरान ASP ऋषिकेश मीणा, गजेन्द्र वर्धमान तथा निरंजन शर्मा एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया। कॉम्बिंग गश्त से पूर्व अनुभावार पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर एकत्रित किया जाकर SP, ASP  द्वारा ब्रीफ किया गया, उसके बाद अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर SP  द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त से जिले के बदमाशों में हड़कंप देखने को मिला है। पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं लॉज, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस अधिकारियों द्वारा टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई।

जिले में कुल 123 गिरफ्तारी वारंट, 127 स्थाई वारंट तामील कराये गये साथ ही 155 गुण्डा एवं 191 हिस्ट्रीशीटरों को चैक किया गया, इसके साथ ही अवैध शराब की तस्करी करने वाले 65 व्यक्तियों, सट्टा खिला रहे 05 सटोरियों, जुआ के 17 प्रकरणों तथा अवैध हथियार के 09 प्रकरणों में आरोपियों पर कार्यवाही की गई। इसके साथ ही दो फरारी बदमाशों को भी पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *