ग्वालियर में बेटी की पेटी में मिली शिकायत, पुलिस ने बीन की धुन पर निकाला कंडेक्टर का जुलूस

ग्वालियर. ‘बेटी की पेटी” की पहल अब सार्थक होते दिख रही है। शहर में 40 किलोमीटर दूर घाटीगांव में एक बेटी ने इस ‘बेटी की पेटी” में शिकायत डाली थी। बेटी की शिकायत थी कि स्कूल आते-जाते समय बस कंडेक्टर बुरी नजर से उसे घूरता रहता है। बेटी ने हिम्मत की अब पुलिस को एक्शन लेना था। बस कंडेक्टर को तलाश कर पुलिस ने छात्रा के स्कूल की रोड पर कंडेक्टर का बीन की धुन पर जुलूस निकाला है। कंडेक्टर के पीछे सपेरे बीन बजाते हुए चले। बीच-बीच में कंडेक्टर से ऊठक बैठक भी लगवाई। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा है। साथ ही उससे शपथ दिलाई है कि भविष्य में ऐसा नहीं करेगा।

यह है शिकायत
इस मामले में घाटीगांव के एक स्कूल में पढऩे वाली बेटी ने शिकायत की थी कि एक बस का कंडेक्टर उसको परेशान किए हुए है। उसके लिए गांव से स्कूल जाने के लिए बस ही एक मात्र सहारा है और बस का कंडेक्टर की हरकतें उसका जीना हराम किए हुए हैं। जितनी भी देर वह बस में रहती है कंडेक्टर उसे घूरता रहता है। इससे उसे काफी डर लगता है। स्कूल में लगी ‘बेटी की पेटी” को शनिवार को जब खोला गया तो उसमें यह शिकायत निकली। इसी समय विधिक कैंप चल रहा था। छात्रा ने गुमनाम शिकायत की थी इसलिए पुलिस ने अपने स्तर पर एक्शन लिया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *