Chandrayaan-3 का थर्मामीटर ऑन, दक्षिणी ध्रुव की सतह के बारे में दुनिया के सामने पहली बार हुआ खुलासा

नई दिल्ली. चन्द्रमा की सतह के ऊपर, सतह के 10सेटीमीटर नीचे तक का तापमान नापने के लिये विक्रम लैंडर (Vikram Lander) में चास्टे (ChaSTE)  नाम का यंत्र लगाकर भेजा गया है। चन्द्रयान-3 के लैंडर में लगे इस पेलोड का काम ही यही है कि चांद की सतह की गर्मी का ध्यान रखें। यह एक तरह का थर्मामीटर है।
इसरो ने चास्टे की पहली रिपोर्ट जारी की है। ट्वीट करके बताया है कि चास्टे ने चंाद की सतह के ऊपरी हिस्से का तापमान जांचा। ताकि चांद की सतह का थर्मल बिहेवियर पता चल सके। यह यंत्र बिना छुए, बिना सतह पर गिरे, बिना सतह की खुदाई किये…उसके 10 सेंटीमीटर अन्दर यानी लगभग 4 इंच तक की गर्मी का पता कर लेता है।
ऊपर गर्मी और अन्दर कितनी सदी है
चास्टे को बांये ओर जीरो पर रखा गया है। यानी वहां तापमान 50 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच है। जो ग्राफ में नीचे बांये से दांये से घटते बढ़ते क्रम में हैं। नारं्रगी रंग की लाइन पर नीचे बिंदु चांद की सतह का तापमान बतिाते हैं। चास्टे जहां जीरो प्वाइंट पर है। यानी वह चांद की सतह पर तापमान नाप रहा है। वह 50 से 60 डिग्री सेल्सियस के बीच हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *