मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल घाटीगांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित 

छात्र-छात्राओं को कानूनी प्रावधानों से कराया अवगत
ग्वालियर – प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर पीसी गुप्ता के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गालिब रसूल के मार्गदर्शन में मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल घाटीगांव में 26 अगस्त को विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया।
विधिक साक्षरता शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चौधर सिंह शैय्याम ने बालकों को मौलिक अधिकार एवं मूल अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि मिलजुलकर रहना, भेदभाव न ‌करना और शिक्षा‌ की ओर  अग्रसर  होना ही मौलिक अधिकार व कर्तव्यों का सार है। साथ ही साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों से भी उन्होंने अवगत‌ कराया।
कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड ग्वालियर आशीष श्रीवास्तव ने सायबर विधि के संबंध में विचार रखते हुए मोबाइल एवं तकनीक का सकारात्मक उपयोग करने एवं नकारात्मक या आपराधिक गतिविधियों से बचने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने स्टाकिंग, फिशिंग, बैंक फ्राड, आनलाईन गेमिंग आदि के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु व्यवहार न्यायाधीश सुश्री अर्पिता त्रिपाठी ने गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया तथा कार्यस्थल पर लैंगिक शोषण प्रतिषेध  अधिनियम के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।
शिक्षा के साथ साथ सीखने पर बल दिया। उन्होंने महिला एवं बालक हेल्पलाइन के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दीपक शर्मा ने नि:शुल्क विधिक सहायता, विधिक सहायता टोल फ्री नंबर 15100 व राष्ट्र के गौरव के संबंध  में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *