छेड़खानी का विरोध करने पर बोला मुझे से दोस्ती नही ंतो तेरा चेहरा एसिड से बिगाड़ दूंगा
ग्वालियर. एक नर्सिेग स्टूडेंट को उसके ही साथ पढ़ने वाले एक स्टूडेंट्स ने एसिड फेंककर चेहरा को बदसूरत करने की धमकी दी है। घटना एक दिन पूर्व की है। लेकिन मामले में एफआईआर शुक्रवार को दर्ज की गयी है। एक दिन पहले जब छात्रा क्लास अटेंड करने जा रही थी तो कैंसर हिल्स पर आरोपी ने रास्ता रोक लिया और छेड़खानी करने लगा।
विरोध करने पर मारपीट करने लगा इसी वक्त छात्रा की बड़ी बहन बचाने आयी तो आरोपी ने उसे भी पीट। आखिर में नर्सिंग छात्रा पर एसिड अटैक की धमकी देकर भाग गया। नर्सिंग छात्रा ने मामले की शिकायत कम्पू थाना पुलिस पहुंच कर की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
क्या है मामला
शहर के झांसी रोड स्थित नाका चंद्रबदनी निवासी 21 वर्षीय कामना (बदला हुआ नाम) शहर के एक निजी कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। छात्रा की बड़ी बहन भी उसी कॉलेज में उससे सीनियर है। नर्सिंग छात्रा को कुछ दिन से उसके ही क्लास व कॉलेज में पढ़ने वाला पुनीत राणा लगातार परेशान कर रहा था। छात्रा उससे कई बार कह चुकी थी कि वह सिर्फ पढ़ाई करने आई है और अन्य किसी काम में उसकी कोई रूचि नहीं है। जबकि आरोपी उससे अक्सर छेड़छाड़ करता रहा था। पर वह बदनामी के डर खामोश रही। एक दिन पहले वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन कैंसर हिल्स पर पुनीत राणा ने उसे घेर लिया। पुनीत ने छात्रा का हाथ पकड़कर रोका और कॉलेज परिसर में ही उसके साथ अभद्रता करने लगा और अपने साथ जबरन ले जाने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चांटे मार दिए। सभी के समने बेइज्जत किया।
तेरा चेहरा बिगाड़ दूंगा
मारपीट की नर्सिंग स्टूडेंट्स ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भागने लगा। पुनीत नर्सिंग स्टूडेंट को धमकी देकर गया है कि यदि मेरी बात मानकर मुझसे दोस्ती नहीं की तो तुझे किसी से दोस्ती करने लायक नहीं छोडूंगा ।मैं, एडिस फेंक कर तेरा चेहरा जला कर बिगाड़ दूंगा। धमकी की शिकार पीडि़त कंपू थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस में छात्राओं के शिकायत करने का पता चलते ही आरोपी फरार हो गया है।
