रहीसजादे विकास मालू की रॉयल्स राइस कार से टैंकर चालक और सह चालक की घटनास्थल पर मौत, पुलिस कार्यवाही से बच रही है
नूह. हरियाणा के नूह से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर डीजल के कैंटर और लग्जरी गाड़ी रॉल्यस रॉयस के बीच जबरदस्त दुर्घटना हो गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार 230 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। दुर्घटना में घायल कैंटर सवार ड्रायवर और अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद में कार में आग लग गयी और पीछे दूसरी कार में आ रहे रिश्तेदारों ने महिला और 2 लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया और तीनों को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया हे।
घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि अलवर के रामप्रीत और कुलदीप एनएसएआई में लगे एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का टैंकर चलाते थे। मंगलवार को दोनों डीजल भरकर साइट पर लगे जेनसेटों तक पहुंचाने के लिये टैंकर ले जा रहे थे। लेकिन नगीना के पास सोहना की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही लग्जरी कार की कैटंर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी।
घटनास्थल पर कैंटर चालक की मौत
सड़क दुर्घटना में टैंकर पलट गया और कार भी चकनाचूर हो गयी। इस दुर्घटना में टैंकर चालक रामप्रीत सह चालक कुलदीप ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि कार में सवार दिल्ली निवासी विकास और चंडीगढ़ निवासी दिव्या और तसबीर गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं फिलहाल घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
