पैर फिसलने से नदी में डूबी महिला की मौत

ग्वालियर. नदी में नहाने गयी महिला की पानी में डूबने से मौत हो गयी। भितरवार थाना इलाके में घटित इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने लाश को पानी निकालकर पोस्टमार्टम के लिये पहुंचाने के उपरांत विवेचना शुरू कर दी है।
भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम सहारन निवासी सूरज परिहार की पत्नी सीमा परिहार शुक्रवार की सुबह गांव में से होकर निकली पार्वती नदी में नहाने के लिये गयी थी। उसके साथ गांव की अन्य महिलायें भी थी। नहाने के दौरान सीमा का अचानक पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी में जा पहुंची और गोते खाने लगी। यह देख अन्य महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हंगामा देख जुटे कुछ ग्रामीण सीमा को बचाने के लिये पानी में उतर गये। लेकिन जब तक वह उसे पानी से बाहर निकालकर लाये ।तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। जिसने शव को पीएम के लिये पहुंचाकर घटना की वजहों का पता लगाने के लिये जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *