पाकिस्तान जाने वाली अंजू के पिता पर लगे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोप, एसएसपी से शिकायत
ग्वालियर. टेकनपुर बौना गांव से जुड़ी अंजू पाकिस्तान जाकर फातिमा बन गई और अपने सोशल मीडिया फ्रेंड नसरुल्लाह से शादी भी कर ली, लेकिन यहां भारत में उसके परिवार की आफत कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले आर्थिक संकट से जूझ रहे अंजू के पिता गया प्रसाद थॉमस पर अब धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगा है। गांव के लोग जिस बात को दबी जुबान से कह रहे थे, अब उसे हवा एक लिखित शिकायत ने दी है। एक मीडिया संस्थान के कर्मी ने ग्वालियर एसएसपी को लिखित शिकायत कर अंजू के पिता गया प्रसाद पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने व बातचीत करने से पहले एक धर्म विशेष के अनुसार प्रार्थना करने के लिए कहा। इस मामले की शिकायत मीडियाकर्मी ने हिंदू संगठन के साथ पहुंचकर की है। अब पुलिस आरोपों की जांच की बात कह रही है।

गया प्रसाद ने कहा मैं सभी से मिलकर रहता हूं
इस मामले में पहले ही गया प्रसाद थॉमस कह चुका है कि धर्म को लेकर लोग जो आरोप लगा रहे हैं उनका कोई आधार नहीं है। वह गांव में सालों से रह रहा है। उसका अपने धर्म मंे पूरा विश्वास है। वह गांव के लोगांे के साथ पूरे सदभाव के साथ रहता है। न तो उसका कोई विरोध करता है न ही वह किसी का विरोध करता है। गया प्रयाद कहते हैं कि यह गांव ही मेरा परिवार है।
पुलिस करा रही आरोपों की जांच
इस मामले में एसएसपी ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल ने मोनू राठौर को आश्वासन दिया है कि उनकी की गई शिकायत पर वह जांच कराएंगे। इसके बाद जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
