AIIMS के इमरजेंसी वार्ड के पास में लगी आग
नई दिल्ली. देश के ख्यातिनाम अस्पताल AIIMS एम्स के इमरजेंसी वार्ड के पास भीषण आग लग गयी है। आग एंडोस्कोपी रूम में लगी है। आग की खबर मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंच गयी। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि आग सोमवार की दोपहर लगभग 11.54 बजे लगी थी। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से बचाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।
आपको बता दें कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में देशभर से मरीज इलाज कराने के लिये आते हैं। इतना ही नहीं देश के बाहर से भी लोगों के आने का क्रम चलता रहता है। जानकारी के अनुसार दिल्ली एम्स में प्रतिदिन लगभग 12 हजार मरीज इलाज करवाने पहुंचते हैं।
