पेट्रोप पंप 3 बदमाशों ने की लूट

भिण्ड. मुरैना के बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लूट की। घटना सोमवार की सुबहि की है। गोरमी इलाके के कुसुम पेट्रोल पंप पर 3 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। 2 बदमाश केबिन में घुसे। एक बाहर पहरा देता रहा। इनमें से एक लंगड़ाते हुए केबिन में दाखिल हुआ तो दूसरे ने कर्मचारी पर गोली चला दी। बदमाश 25 हजार रूपये नगद लूट कर ले गये। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोमवार को सामने आया है। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया है। तीनों मुरैना जिले के बताये जा रहे है। एसपी मनीष खत्री ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।

हवाई फायर करते हुए बाइक से भागे
सोमवार शाम 7.30 बजे गोरमी के मेहगांव रोड पर कुसुम फीलिंग सेंटर पर तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे। ‎एक बदमाश ऑफिस केबिन के बाहर ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎खड़ा हो गया। दो सीधे ‎ऑफिस के अंदर दाखिल हो गए‎। इनमें से एक ने कर्मचारी आशीन खान के ‎ऊपर पिस्टल तान दी। ‎दूसरा कैश छुड़ाने लगा। जब ‎आशीन ने कैश नहीं छोड़ा तो एक ‎बदमाश ने पिस्टल से उसके ‎ऊपर फायर कर दिया। गोली उसके बाएं पैर में घुटने के  नीचे लगी और वह घायल हो गया।इस दौरान पंप पर काम करने वाला ‎दूसरा कर्मचारी देवराज सिंह निवासी ‎रमपुरा भी ऑफिस की ओर दौड़ा,‎ तभी बाहर खड़े तीसरे नकाबपोश ‎बदमाश ने उसके ऊपर कट्‌टा तान ‎दिया। साथ ही एक ओर फायर हवा ‎में करते हुए तीनों बदमाश वहां से‎ भाग खड़े हुए।

लूट की वारदात के बाद एसपी मनीष खत्री ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
लूट की वारदात के बाद एसपी मनीष खत्री ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ा
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर दी। बदमाशों की हरीक्षा तक लोकेशन मिली। भिंड की पुलिस के साथ ही अंबाह और सिहोनिया पुलिस को भी सूचना दी जा चुकी थी। भिंड पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। हरीक्षा गांव के बीहड़ से देर रात 11 बजे एक बदमाश को पकड़ लिया गया। बदमाश रिंकेश तोमर अंबाह (मुरैना) का रहने वाला बताया गया है। उसके पास से लूट के हिस्से के 5 हजार रुपए बरामद हुए।

जमानत पर आते ही की लूट
पुलिस ने रिंकेश तोमर से वारदात की पूरी कहानी उगलवा ली। आरोपी रिंकेश तोमर ने अपने दो साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए। दोनों आरोपी लंबे समय से लूट के मामले में ग्वालियर जेल में बंद थे। पिछले महीने ही वे जमानत पर बाहर आए थे। आरोपियों ने शौक पूरा करने के लिए वारदात की। आरोपियों ने शाम का समय इसलिए चुना था, जिससे बड़ी रकम हाथ लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *