137 दिन बाद राहुल गांधी की संसद में वापिसी

संसद पहुंचे राहुल गांधी, स्वागत के लिए इंतजार करते INDIA गठबंधन के सांसद

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद में सदस्यता बहाल कर दी है। लोकसभा सचिवालय की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली 2 वर्ष की सजा और दोषसिद्धि को रद्द कर दिया था। इसी के साथ उनके संसद में वापिसी का रास्ता साफ हा गया था। राहुल 2019 लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से चुनाव जीते थे। मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल को 23 मार्च को निचली अदालत ने 2 वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके अगले दिन यानी 24 मार्च को उनकी सदस्यता रद्द हो गयी थी। अब 137 दिन के बाद उनकी संसद सदस्यता बहाल कर दी गयी है।
यह देश के लिये राहत-खड़गे
कंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने का फैसला स्वागत योग्य कदम है। यह भारत के लोगों और विशेषकर वायनाड की जनता के लिये राहत वाला है। भाजपा और मोदी सरकार को अपने कार्यकाल का जो समय बचा है। उसका इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र को बदनाम करने के बजाय वास्तविक शासन पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *