नवीन जिला न्यायालय में 2 मंजिला बेसमेंट पार्किंग रहेगी

ग्वालियर. वाहनों के पार्किंग की परेशानी को ध्यान में रखते हुए नवीन जिला न्यायालय भवन में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जायेगा और इसके लिये कैम्पस में ही स्थान चिन्हित कर लिया गया है। इस पार्किंग में 2 बैसमेंट व एक ग्राउंड फ्लोर होंगे। इसमें 600 से ज्यादा 4 पहिया वाहन और लगभग एक हजार 2 पहिया वाहन खड़े खरने की सुविधा रहेगी।
इसके निर्माण में 37 करोड़ रूपये का खर्च आयेगा। दूसरे चरण में 40 करोड़ रूपये खर्च कर ऑडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा। ऑडिटोरियम के बनने के बाद जिला न्यायालय ग्वालियर प्रदेश का पहला जिला न्यायालय होगा। जहां अलग से 1000 क्षमता वाला ऑडिटोरियम होगा और इसके निर्माण के संबंध में मप्र हाईकोर्ट ने सुझाव दिया है। कैम्पस में 70 लाख खर्च कर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे।
2 मंजिला बेसमेंट रहेगा
नवीन जिला न्यायालय भवन में 2 मंजिला बेसमेंट रहेगा। इसमें 2 व 74 पहिया वाहनों के पार्किंग की सुविधा रहेगी। भू-तल पर पोस्ट ऑफिस, एटीएम व अन्य जरूरत के कार्यालय रहेंगे। पहली मंजिल पर न्यायालय का कार्यालय रहेगा, दूसरी मंजिल से लेकर पांचवी मंजिलि तक कुल 16 कोकर्ट रूम तैयार किये जायेंगेग।
सीपी वर्मा, पीआईयू अधिकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *